☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर में 3 से 5 अक्टूबर तक तीसरी स्टेट कॉन्फ्रेंस ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी का आयोजन किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन में राजस्थान समेत देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. व्या

.

डॉ. पीसी व्यास व आयोजन सचिव डॉ. दीपाली पाठक ने बताया कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन में 3 अक्टूबर को सतत् चिकित्सकीय शिक्षा (CME) कार्यक्रम के तहत यौन अपराधों में पीड़ित एवं आरोपी की मेडिकल जांच और मृत्यु के कारण का मेडिकल सर्टिफिकेशन तथा आईसीडी कोडिंग पर विशेष सत्र होगा। इसी तरह, 4 और 5 अक्टूबर को मुख्य कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्वालिटी एश्योरेंस इन मेडिको-लीगल सर्विसेज पर केंद्रित चर्चाएं होंगी।

देशभर से आएंगे सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स

डॉ. पाठक के अनुसार इस कान्फ्रेंस में आने वाले वक्ता न केवल राजस्थान से बल्कि गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल से भी आमंत्रित किए गए हैं। एम्स जोधपुर एवं अन्य राज्यों से भी ख्यातनाम विशेषज्ञ इस सम्मेलन में अपने अनुभव साझा करेंगे। राजस्थान के लगभग सभी मेडिकल कॉलेजों से पीजी छात्रों से लेकर वरिष्ठ प्राध्यापक एवं सेवानिवृत्त फैकल्टी सदस्य शामिल होंगे।

विभिन्न राज्यों से आए विशिष्ट वक्ताओं के गेस्ट लेक्चर आयोजित किए जाएंगे, जिनसे फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में नवीनतम शोध और तकनीकों की जानकारी मिलेगी।

डॉ. जी.एल. डाड को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार

सम्मेलन में डॉ. जी.एल. डाड को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। फॉरेंसिक मेडिसिन के क्षेत्र में उनके दशकों के योगदान को देखते हुए यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। इसके अलावा अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों का भी सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने फॉरेंसिक साइंस और मेडिको-लीगल सेवाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया है। यह सम्मान समारोह युवा चिकित्सकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

एकेडमिक एक्टिविटी और कॉम्पिटिशन भी

सम्मेलन में स्टाफ एवं पीजी छात्रों द्वारा विभिन्न एकेडमिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यूजी एवं पीजी छात्रों के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जो उनके ज्ञान का परीक्षण करेगी। फैकल्टी एवं पीजी छात्रों द्वारा पोस्टर प्रेजेंटेशन भी होगा, जिसमें फॉरेंसिक मेडिसिन से संबंधित नवीनतम शोध और केस स्टडीज प्रदर्शित की जाएंगी। ये शैक्षणिक गतिविधियां छात्रों और शिक्षकों के बीच ज्ञान के आदान-प्रदान का माध्यम बनेंगी।

2019 के बाद पुनः जोधपुर में आयोजन

यह सम्मेलन पूर्व में वर्ष 2019 में डॉ. एस.एन. मेडिकल कॉलेज, जोधपुर में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया गया था। अब 2025 में यह आयोजन फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी के क्षेत्र में राजस्थान के योगदान को यह सम्मेलन और मजबूती प्रदान करेगा।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading