☜ Click Here to Star Rating


जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी लेकर इसका उद्घाटन किया।

झालावाड़ में 69वीं राज्य स्तरीय छात्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। विजया राजे सिंधिया राजकीय खेल संकुल में जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने ध्वजारोहण कर और परेड की सलामी लेकर इसका उद्घाटन किया।

.

झालावाड़ में 69वीं राज्य स्तरीय छात्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई।

झालावाड़ में 69वीं राज्य स्तरीय छात्र सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता बुधवार से शुरू हुई।

उद्घाटन के अवसर पर जिला कलेक्टर राठौड़ ने सभी जिलों की परेड का निरीक्षण किया और प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने जिले का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है। उन्होंने जोर दिया कि खेलों से जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है, जो खिलाड़ियों को बेहतर नागरिक बनाती है।

राठौड़ ने खिलाड़ियों से खेल को केवल शौक तक सीमित न रखकर करियर और आजीविका के रूप में आगे बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने उदाहरण दिया कि कई खिलाड़ी खेलों के माध्यम से पहचान और रोजगार प्राप्त कर रहे हैं।

इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी भीम सिंह जाट ने स्वागत भाषण में बताया कि शिक्षा विभाग ने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने खिलाड़ियों के रहने, खाने सहित अन्य सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था सुनिश्चित की है।

उप जिला शिक्षा अधिकारी (शारीरिक शिक्षा) जयपाल सिंह यादव ने प्रतियोगिता का संक्षिप्त परिचय देते हुए बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष और 19 वर्ष आयु वर्ग की स्पर्धाओं में प्रदेश के 41 जिलों के कुल 1209 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता को पूर्ण पारदर्शिता और खेल भावना के साथ आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने आकर्षक परेड प्रस्तुत की, जिसका दर्शकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। पूरे खेल संकुल में खिलाड़ियों की ऊर्जा और अनुशासन का अद्भुत संगम दिखाई दिया। इस दौरान राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल के छात्राओं ने अध्यापिका खुशबू यादव के मागदर्शन में सामुहिक नृत्य एवं गरबे की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। मंच संचालन नरेन्द्र दुबे एवं पूनम रौतेला ने किया।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ अभिषेक चारण, जिला खेल अधिकारी कृपाशंकर शर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक रामनिवास यादव, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पवन पाटीदार, बालचन्द शास्त्री, संकल्प सैनिक स्कूल के संचालक उदयभान सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading