![]()
दिल्ली और करनाल में आयोजित निफा में धौलपुर की पूजा कश्यप को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस अवॉर्ड सम्मानित किया गया।
दिल्ली और करनाल में आयोजित निफा के तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों के युवा उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मणिपुरी और कथक नृत्य का प्रदर्शन हुआ। मॉरिशस के राष्ट्रपति के प्
कार्यक्रम के पहले दिन 18 राज्यों के यंग चैंपियन अवार्डी को सम्मानित किया गया। दूसरे दिन 16 राज्यों के अवार्डी और बेस्ट कर्मवीर अवार्डी को सम्मान मिला। राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर बेस्ट कार्य के लिए 50,000 रुपए की राशि और सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
निफा एनजीओ की प्रेसिडेंट धौलपुर की पूजा कश्यप को वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड से सम्मानित किया गया। उन्होंने कोविड काल में स्वयं निर्मित मास्क वितरित किए, ब्लड कैंप का आयोजन किया और महिलाओं को सैनिटरी पैड्स वितरित किए।
कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याणा, हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। निफा के निदेशक प्रीत पाल सिंह पन्नू के नेतृत्व में सभी राज्यों के प्रतिभागियों ने ‘जोड़ो रे जोड़ो भारत जोड़ो’ के नारे के साथ सद्भावना रैली निकाली।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments