![]()
कामां से पंजाबी राजपूत समाज की दस सदस्यीय टीम ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत सामग्री बांटी।
पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित सीमावर्ती गांवों में राहत पहुंचाने का काम जारी है। कामां से पंजाबी राजपूत समाज की दस सदस्यीय टीम अध्यक्ष निहालसिंह तरगोतरा के नेतृत्व में पंजाब पहुंची। टीम ने गुरदासपुर जिले के आदियां गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का
टीम में निहाल सिंह, मदन लाल फौजी, गुरमीत सिंह, सुरजीत सिंह, अश्विनी कुमार, अजय पाल सिंह, अमन कुमार, परम लाल और अज्जू शामिल थे। समिति के प्रवक्ता रवि कुमार ने इस बारे में जानकारी दी।
टीम ने डेरा बाबा नानक पाकिस्तान बॉर्डर का भी दौरा किया। वहां भी जरूरतमंद लोगों को राहत सामग्री दी गई। इस दौरान टीम ने करतारपुर कॉरिडोर से पाकिस्तान में स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहब के दर्शन भी किए।
राहत कार्य पूरा करने के बाद टीम सकुशल कामां लौट आई। पंजाबी राजपूत समाज के सदस्यों ने टीम का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि पंजाब में आई बाढ़ से पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित सीमावर्ती गांवों में भारी नुकसान हुआ है। देश के विभिन्न हिस्सों से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments