☜ Click Here to Star Rating


पीएम मोदी कल बांसवाड़ा से राजस्थान में करीब 1 लाख 8 हजार 468 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकापर्ण करेंगे। मोदी बांसवाड़ा के नापला में 2800 मेगावाट की माही बांसवाडा परमाणु विद्युत परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

.

माही डैम के पास बनने वाला यह प्रोजेक्ट परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत बनकर तैयार होगा। इस पर करीब 42 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। पीएम मोदी यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा सहित उनकी पूरी कैबिनेट मौजूद रहेगी।

वहीं, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित बीजेपी के तमाम पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इन विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास – 42 हजार करोड़ लागत की 2800 मेगावाट की माही बांसवाडा परमाणु विद्युत परियोजना – साढ़े 8 हजार करोड़ की लागत से बीकानेर जिले में 590 मेगावाट की अक्षय ऊर्जा परियोजना – 13 हजार 183 करोड़ लागत की जैसलमेर, बाड़मेर, सिरोही, नागौर व बीकानेर में 15.5 गीगावाट क्षमता की विद्युत प्रसारण लाईनें – 5 हजार 884 करोड़ की लागत की बांसवाडा, उदयपुर, डूंगरपुर, धौलपुर, सवाईमाधोपुर, बाड़मेर, दौसा, चुरू, अजमेर, भीलवाडा, सीकर जिलों में 15 पेयजल परियोजनाएं – 878 करोड़ की लागत से भरतपुर में 2 फ्लाईओवर, बनास नदी पर पुल निर्माण तथा 119 अटल प्रगति पथों का निर्माण – 348 करोड़ की लागत से बीकानेर एवं जैसलमेर जिलों में 220 केवी के 3 जीएसएस व सम्बन्धित लाईनों के कार्य

इन विकास कार्यों का करेंगे लोकापर्ण – 10 हजार 710 करोड़ की लागत से 1400 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाओं एवं 925 मेगावाट का नोख सोलर पार्क, फलौदी – 3,132 करोड़ की लागत की पीएम कुसुम-सी के तहत 895 मेगावाट के विकेन्द्रीकृत सौर ऊर्जा संयंत्र – 2 हजार 365 करोड़ की लागत के ईसरदा बांध, धौलपुर लिफ्ट, बत्तीसानाला एवं अन्य सिंचाई परियोजनाओं के कार्य – 1 हजार 758 करोड़ की लागत से बाडमेर, अजमेर, ब्यावर, डूंगरपुर, भर्तृहरि नगर, बांसवाडा, राजसमन्द, उदयपुर जिलों में 7 सडकों के कार्य – 142 करोड़ की लागत से बाड़मेर जिले में 220 केवी जीएसएस व लाईन निर्माण – 226 करोड़ की लागत से डीडवाना-कुचामन में सीवरेज एवं झुंझुनूं में सीवरेज व जल प्रदाय परियोजना का कार्य – 140 करोड़ की लगात से आई.टी. डवलपमेन्ट एण्ड ई-गवर्नेन्स सेन्टर – 128 करोड़ की लगात से भरतपुर में आरबीएम चिकित्सालय में 250 बैडेड अस्पताल

वंदे भारत ट्रेन को भी दिखाएंगे हरी झंडी इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बीकानेर-दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, जोधपुर-दिल्ली कैंट के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ उदयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कार्यक्रम में 15 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मई को पाकिस्तान की सीमा के नजदीक देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था। इस दौरान पलाना गांव में जनसभा को संबोधित किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने 22 मई को पाकिस्तान की सीमा के नजदीक देशनोक से देश के 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया था। इस दौरान पलाना गांव में जनसभा को संबोधित किया था।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 22 मई को आए थे बीकानेर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑपरेशन सिंदूर के बाद 22 मई को राजस्थान के दौरे पर आए थे। उन्होंने बीकानेर में देशनोक करणी माता के दर्शन किए थे और देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी किया था। यहां पलाना में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था।

पीएम ने कहा- आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में धर्म पूछकर हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था। हमारी सेना ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। पाकिस्तान एक बात भूल गया कि अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, लेकिन मोदी का लहू गर्म है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं, गर्म सिंदूर बह रहा है। पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर पर कविता भी सुनाई।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading