पाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों में पौधों का वितरण किया गया।
पाली शहर के आशापुरा नगर स्थित ज्योति विद्या मंदिर स्कूल में शनिवार को पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप कर्मचंदानी, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र प्रसाद डाबी, समाजसेवी प्रकाशचंद बोहरा, राजेन्द्र भंडारी, र

पाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथि।
प्रधानाध्यापिका तृप्ति पाण्डेय ने बताया कि अखिल भारतीय साहित्य परिषद जोधपुर प्रांत मीडिया प्रमुख पवन पाण्डेय ने कहा वृक्ष हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। वृक्ष जल को शुद्ध करते हैं तथा मिट्टी के कटाव, बहाव को रोकते हैं। जलवायु परिवर्तन को कम करने में प्रमुख भूमिका वृक्षों की ही है। दिलीप कर्मचंदानी ने कहा हमें पेड़ पौधे न केवल लगाना बल्कि सहेजकर भी रखना होगा। हमारे शास्त्र भी प्रकृति संरक्षण की इसी भावना को प्रोत्साहित करते हैं। देवेन्द्र प्रसाद डाबी ने कहा अथर्ववेद में भी पृथ्वी के संरक्षण की बात कही गई हैं। हम केवल आर्थिक दृष्टि का सहारा लेकर विश्वगुरु बनने का स्वप्न नहीं देख सकते हैं बल्कि ज्ञान और प्रकृति को साथ लेकर हमें इस दिशा में कार्य करना होगा। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत सभी स्टूडेंट में पौधे वितरित किए गए। पौधरोपण एवं वितरण के दौरान शाला प्रभारी मिनाक्षी चतुर्वेदी, नसरीन बानो, वर्षा परमार, पूजा सिंह, चेतना चौहान, विनिता आसवानी, जया सोनी, सोनिया, अमीषा पटेल, रेखा प्रजापत, मानकंवर सहित कई जने मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments