☜ Click Here to Star Rating



धौलपुर में डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है।

धौलपुर में डीएसटी और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

.

थाना प्रभारी हरिनारायण मीणा ने बताया कि एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।

डीएसटी टीम प्रभारी एएसआई प्रेम सिंह के नेतृत्व में हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और लोकेश शर्मा की टीम ने मचकुंड रोड स्थित मौनी सिद्ध के पहाड़ के पास संदिग्ध युवक की घेराबंदी की। इस दौरान कोतवाली थाने के एएसआई भरत मीणा भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से 9 एमएम की अवैध पिस्टल मिल गई। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम आकाश (27) पुत्र सुरेश चंद निवासी दरियापुर थाना सदर बताया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अवैध हथियार कहां से लाया था और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए करने वाला था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading