![]()
जयपुर में शनिवार को जलदाय विभाग के पहले लोकप्रिय कर्मचारी नेता मांगीलाल शर्मा की 32वीं पुण्यतिथि पर राजापार्क स्थित भाटिया भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। आयोजन में विभाग के कर्मचारियों, अधिकारियों, खिलाड़ियों और आम लोगों ने 267 यूनिट ब्लड डोने
जलदाय यूनियन प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत ने बताया- यह शिविर पीएचईडी स्पोर्ट्स क्लब और जलदाय विभाग कर्मचारी यूनियन के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया। सुबह से ही रक्तदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। अलग-अलग ब्लड बैंकों की टीमों ने मौके पर मौजूद रहकर ब्लड कलेक्शन किया।
सेवा का सबसे बड़ा रूप है रक्तदान यूनियन संरक्षक जेपी शर्मा, महामंत्री राजेंद्र सिंह सोलंकी, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह शेखावत, विधि सलाहकार मुकेश कुमार माथुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष फूलचंद गुर्जर और सलाहकार रामाशंकर गुर्जर ने बताया कि यह आयोजन हर साल पुण्यतिथि पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि समाज और सेवा के लिए रक्तदान ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
कार्यक्रम में पहुंचे जनप्रतिनिधि और संगठन प्रमुख रक्तदान शिविर में सांसद मंजू शर्मा, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य, भाजपा प्रतिनिधि रवि नैयर, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, इंटक फेडरेशन अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, राष्ट्रीय राजपूत सेना अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना, युवा नेता राजपाल शर्मा, कर्मचारी नेता गजेंद्र सिंह राठौड़, राजेश पारीक, यशप्रताप सिंह और महेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments