![]()
‘संपूर्णता अभियान’ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
बूंदी में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘संपूर्णता अभियान’ में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मान किया गया। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सम्पूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित हुआ।
जिला प्रमुख चंद्रावती कंवर और जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने कर्मयोगियों को प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान किए। समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, ढांचागत विकास, कृषि और महिला एवं बाल विकास क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। पंचायत समिति केशवरायपाटन के विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह हाड़ा को अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कांस्य पदक और प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सीएमएचओ डॉ. ओपी सामर, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग ऋचा चतुर्वेदी, संयुक्त निदेशक कृषि विभाग डॉ. कौशल कुमार सोमाणी शामिल थे।
कापरेन के ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंन्द्र सिहरा, ब्लॉक बाल विकास अधिकारी केशवरायपाटन विपुल शुक्ला, सहायक कृषि अधिकारी पप्पूलाल मीणा भी सम्मानित हुए। कृषि पर्यवेक्षक राकेश कुमार वर्मा, खंड कार्यक्रम अधिकारी हरीता व्यास, चिकित्साधिकारी डॉ. नरेन्द्र गुर्जर, प्रगति प्रसार अधिकारी सुनील कुमार और महिला पर्यवेक्षक राजेश्वरी शर्मा को भी प्रशस्ति पत्र दिए गए। समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि वर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी बैजनाथ भील और आर्थिक व सांख्यिकी विभाग की उप निदेशक पूनम ढाका सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सांख्यिकी अधिकारी सत्यवान शर्मा ने किया।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments