![]()
स्कूल में छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद कांग्रेस और दो अन्य विधायकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
झालावाड़ के पिपलोदी स्कूल में छत गिरने से हुए दर्दनाक हादसे के बाद कांग्रेस और दो अन्य विधायकों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है। इस हादसे में 7 बच्चों की मौत हुई थी और करीब 30 बच्चे घायल हुए थे।
कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में हुई इस घटना के पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है। उन्होंने मृतकों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपए और घायलों को 50-50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
इसके अलावा प्रत्येक मृतक के परिवार में से एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और सभी पीड़ित परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है। कांग्रेस नेताओं ने झूठे मुकदमे वापस लेने और दोषी प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर भी जोर दिया है।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह गुर्जर, झाबुवा के विधायक और कांग्रेस के आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया, डूंगरपुर विधायक और कांग्रेस के आदिवासी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोघरा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments