☜ Click Here to Star Rating



यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन की ओर से जयपुर में ‘गुणिजन विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया।

यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन की ओर से जयपुर में ‘गुणिजन विद्यार्थी सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री राजीव अरोड़ा रहे, जिन्होंने मंच से 90 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उन

.

अपने संबोधन में अरोड़ा ने कहा कि इन विद्यार्थियों की आंखों में मैंने भारत के भविष्य की चमक देखी है। ये युवा केवल मेहनती नहीं हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र निर्माण के प्रति भी पूरी तरह समर्पित हैं।

उन्होंने ऐसे आयोजनों को समाज में सकारात्मक ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया और कहा कि जब शिक्षा, परिश्रम और संकल्प को सार्वजनिक रूप से सराहा जाता है, तो यह आने वाली पीढ़ियों को नई दिशा देने का काम करता है।

समारोह का सबसे प्रेरणादायक क्षण उस वक्त आया जब 70 वर्षीय तारा चंद अग्रवाल को हाल ही में घोषित चार्टर्ड अकाउंटेंसी परीक्षा में सफल होने पर मंच पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। राजीव अरोड़ा ने इस अवसर को व्यक्तिगत रूप से अत्यंत भावनात्मक और प्रेरणादायक ताते हुए कहा कि अग्रवाल की यह सफलता हर पीढ़ी के लिए एक जीवंत प्रेरणा है। उनका संघर्ष यह दर्शाता है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र नहीं होती।

अरोड़ा ने यूनिराज एलुमिनी फेडरेशन के सभी पदाधिकारियों और आयोजन से जुड़े सदस्यों को सार्थक और भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच न केवल विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading