![]()
उदयपुर में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता के जब 6 महीने के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई, तब परिवारजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
घटना का पता चलने पर परिवारवालों ने एक सप्ताह पहले उदयपुर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
होटल ले जाकर गैंगरेप किया
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती को बहलाया-फुसलाया होटल में ले जाकर गैंगरेप किया गया था। युवक कई महीनों तक रेप करते रहे। पीड़िता के परिवारजनों की रिपोर्ट के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले की जांच भी डिप्टी रैंक के अधिकारी से कराई जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments