![]()
बांसवाडा जिले में 25 सितंबर को परमाणु ऊर्जा परियोजना के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ बांसवाडा पहुंचे। उन्होंने श्री गोविंद गुरु राजकीय महाविद्यालय परिसर स्थित गोविंद गु
-अगरपुरा पुल पर किया स्वागत
बांसवाडा संगठन के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष को लेने अगरपुरा पुल पहुंचे और वहां स्वागत कर बांसवाडा लेकर आए। प्रदेशाध्यक्ष डूंगरपुर होकर बांसवाडा आए। वहीं राजेन्द्र राठौड़ उदयपुर से बांसवाडा पहुंचे।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान टीएडी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा जिला अध्यक्ष पूँजीलाल गायरी, पूर्व मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीया, भवानी जोशी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पत्रकारों से बातचीत पर मदन राठौड़ ने कहा की न्यूक्लियर पावर प्लांट प्रोजेक्ट का शिलान्यास बांसवाडा ओर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का हिस्सा हैं।
समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को हतोत्साहित करना चाहिए
सांसद राजकुमार रोत के बयानबाजी करने के सवाल पर उन्होंने कहा की समाज को तोड़ने वाली शक्तियों को हतोत्साहित करना चाहिए। यहां की जनता से आहवान करना चाहूंगा की संस्कृति को दूषित करने वाली ऐसी शक्तियों को महत्व नहीं दे।
शाम 4 बजे नापला जाकर लेंगे जायजा
भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक के समापन पर शाम 4 बजे बाद प्रदेशाध्यक्ष व संगठन के अन्य पदाधिकारी नापला में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के सभा स्थल सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments