अजमेर की रामगंज थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र में गाड़ियों में अवैध रिफिलिंग करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। मामले की सूचना रसद विभाग को दी गई। सूचना पर रसद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। रामगंज थाना पुलिस ने युवक को डिटेन कर गाड़ियों को जब्त किया है।
रामगंज थाना प्रभारी डॉक्टर रवीश सामरिया ने बताया कि भगवानगंज में शमशान घाट के पास एक व्यक्ति के अवैध रिफिलिंग करने की सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में टीम का गठन कर एरिया में सर्च किया गया। तभी टीम को शमशान घाट के सामने एक केकड़ियों की टाल में अवैध गैस रिफलिंग करते हुए व्यक्ति को पकड़ा गया है।

रामगंज थाना पुलिस ने युवक को डिटेन कर गाड़ियों को जब्त किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि व्यक्ति के द्वारा दो गाड़ियों में अवैध रिफलिंग की जा रही थी। टीम ने अवैध रिफलिंग करने वाली मशीन गैस सिलेंडर को जब्त किया गया।
मामले की सूचना रसद विभाग के अधिकारियों को दी गई। विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सीज की कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले में राजू उर्फ राकेश शर्मा को डिटेन किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। दोनों गाड़ियों को जब्त किया गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments