Woman fell from a top whereas swinging on a ship swing Baran Rajasthan | नाव झूले में झूलते वक्त ऊंचाई से गिरी युवती: जिला अस्पताल में भर्ती, बारां के डोल मेले में हादसा – Baran Information
बारां शहर में चल रहे डोल मेले में नाव झूले पर सवार एक युवती संतुलन खोकर नीचे गिर गई।
बारां शहर में चल रहे डोल मेले में गुरुवार रात एक दुर्घटना हुई। झूला बाजार में नाव झूले पर सवार एक युवती संतुलन खोकर नीचे गिर गई।
.
संतुलन बिगड़ने से नाव झूले से गिरी युवती।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि नाव झूले में बैठी युवती जब नाव के एक हिस्से पर पहुंची, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह नीचे लगी ट्यूबलाइट पर जा गिरी।
हादसे के बाद युवती को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया।
घायल युवती की पहचान बारां निवासी आयशा के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। वर्तमान में उसका इलाज जारी है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है।
Comments