![]()
डाबी के राजकीय स्कूल में कार्यरत AAO की हार्ट अटैक से मौत।
बूंदी के बापू नगर कॉलोनी निवासी दिनेश राजोरिया (57) की गुरुवार को स्कूल जाते समय मौत हो गई। वे डाबी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में AAO के पद पर कार्यरत थे।
घटना गुरुवार सुबह की है। स्कूल जाते समय राजोरिया अचानक सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर सड़क किनारे बिठाया। प्रिंसिपल हरीश महावर, स्कूल स्टाफ और बेड़ियाँ प्राइमरी स्कूल के शिक्षक छत्र पाल चौधरी ने स्थानीय ग्रामीण फौज सिंह सोंधिया और विजय सोलंकी की मदद से उन्हें सीएचसी डाबी पहुंचाया।
डॉक्टर समीर सीगड़ ने बताया कि उन्होंने सीपीआर सहित अन्य जरूरी उपचार दिया। काफी प्रयास के बावजूद राजोरिया को बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई गई है। राजोरिया को पहले भी एक बार हार्ट अटैक आ चुका था।
मृतक की एक बेटी है, जिसकी शादी एक साल पहले हुई थी। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। मौत का सटीक कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments