![]()
प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाना क्षेत्र के सियाखेड़ी गांव में मंगलवार सुबह 15 वर्षीय बालिका काली की कुएं में गिरने से मौत हो गई। काली पुत्री वरदीचंद खेत पर अपने पिता की मदद कर रही थी। सुबह करीब 8 बजे काली कुएं का इंजन बंद करने गई। तभी उसका पैर फिसल ग
परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मशक्कत के बाद बालिका को कुएं से बाहर निकाला गया। उसे बरावरदा पीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
धोलापानी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हेडकांस्टेबल सोहनलाल ने बताया कि दोपहर 3 बजे परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया गया।
काली सियाखेड़ी स्कूल की सातवीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार में उसकी एक छोटी बहन और एक भाई है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments