☜ Click Here to Star Rating


.

ये कहते-कहते झालावाड़ के पिड़ावा निवासी अब्दुल अजीज और उनकी पत्नी शाहिदा बी फूट-फूटकर रोने लगे।

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिड़ावा की रहने वाली एक मेडिकल स्टूडेंट निदा खान (19) पुत्री अब्दुल अजीज की 27 सितंबर को बांग्लादेश में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 3 दिन बीत जाने के बाद भी छात्रा का शव भारत नहीं पहुंच सका है।

निदा की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

निदा की मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पिड़ावा निवासी अब्दुल अजीज ने बताया-उनकी बेटी निदा खान बांग्लादेश के ढाका में स्थित कॉलेज में एमबीबीएस की पढाई कर रही थीं। 12वीं की पढाई करने के बाद निदा (मृतक छात्रा) को कोटा नीट की तैयारी के लिए भेजा गया। एक साल निदा ने वहां तैयारी की। इसके बाद उसे बांग्लादेश के बसुंधरा अद्दीन मेडिकल कालेज परागनी गंज ढाका में 2023-24 में एमबीबीएस में एडमिशन मिल गया। वह फिलहाल सेकेंड ईयर में पढाई कर रही थी।

जून 2025 में ईद पर भारत आई थी निदा का पिता ने बताया-उनकी बेटी ईद के त्योहार पर जून 2025 में भारत आई थी। इस दौरान पूरा परिवार खुश था। हंसी खुशी से त्योहार मनाकर बेटी वापस बांग्लादेश पढाई के लिए चली गई।

हर रोज रात में परिवार करता था बात पिता ने बताया-पूरा परिवार हर रोज रात को निदा से बात करता था। 26 सितंबर की रात को हमारी निदा से बात हुई तो उसने बताया कि सब ठीक है। हमने उससे पढाई को लेकर बातचीत की तो उसने बताया कि सब सही चल रहा है। इसके बाद 27 सितंबर की रात को जब वापस निदा को फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। 28 सितंबर को सुबह 4 बजे निदा के कॉलेज प्रशासन की ओर से फोन आया। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को निदा ने हॉस्टल में सुसाइड कर लिया है।

निदा के ताऊ मसीउल्लाह खान ने बताया-हमारी निदा के साथ रहने वाली लड़कियों से बात हुई। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक हमने लंच किया। इसके बाद उसे नहीं देखा।

बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता ने भारतीय सरकार ने बेटी के शव मंगाने की मांग की है। पिछले 3 दिन से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार रात तक पिड़ावा पहुंचेगा शव निदा के चाचा कलीम खान ने बताया कि ढाका स्थित भारतीय दूतावास की मदद से शव को ढाका से मंगलवार शाम को दिल्ली भेजा जाएगा। निदा के शव के साथ उसके कॉलेज के दोस्त दिल्ली तक आएंगे। शव को लेने के लिए निदा के चाचा कलीम खान और मामा शकील खान दिल्ली पहुंच गए हैं। मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह तक निदा का शव पिड़ावा पहुंचेगा।

पिड़ावा एसडीएम दिनेश मीणा ने बताया-हमें मामले की जानकारी मिली थी। मगर मामला उच्च स्तरीय था। इसके चलते अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई थी।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading