कोटा के शहरवासियों की समस्याओं को समझने और उनका त्वरित निस्तारण करने के लिए कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने उद्योग नगर थाने में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस जनसुनवाई में बोरखेड़ा, उद्योग नगर, गुमानपुरा और विज्ञान नगर थाना क्षेत्रों के लोगों को बुलाया

पुलिस की जनसुनवाई में आए लोग
थाने परिसर में विशेष तौर पर टेंट और बैठने की व्यवस्था की गई थी ताकि लोग आसानी से अपनी समस्या बता सकें। एसपी गौतम ने एक-एक परिवादी से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया जबकि जिन शिकायतों में कानूनी प्रक्रिया जरूरी थी, उनमें मुकदमे दर्ज करने और कार्रवाई के आदेश दिए गए।
एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि इस जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता से सीधे संवाद करना और उनकी समस्याओं को नजदीक से समझना था। कई बार लोग एसपी ऑफिस तक नहीं पहुंच पाते, इसलिए थानों पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार सबसे ज्यादा शिकायतें प्रॉपर्टी विवाद, घरेलू हिंसा और आपसी झगड़ों से संबंधित आईं।

दंपति ने बताइए अपनी समस्याएं
सभी परिवादियों की समस्याओं का उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए एक फॉलोअप रजिस्टर भी खोला गया है, जिसमें हर केस की प्रगति दर्ज की जाएगी और उसका नियमित मॉनिटरिंग किया जाएगा। एसपी ने थाना अधिकारियों को निर्देश दिया कि शीघ्र कार्रवाई करें।
कार्यक्रम के दौरान एडिशनल एसपी दिलीप सैनी, डीएसपी लोकेंद्र पालीवाल, डीएसपी योगेश शर्मा सहित बोरखेड़ा थाना अधिकारी देवेश भारद्वाज, उद्योग नगर थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह, गुमानपुरा थाना अधिकारी अनिल टेलर और विज्ञान नगर थाना अधिकारी मुकेश मीणा मौजूद रहे।

सिटी एसपी को अपनी समस्याएं बताती दो युवतियां
जनसुनवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और कहा कि पुलिस द्वारा इस तरह सीधे संवाद से आमजन को भरोसा मिलता है और समस्याओं का समाधान भी जल्दी होता है।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments