प्रश्नोत्तरी में तुर्षा रावल, टिना कुमारी और जीनल रावल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।
पीएम श्री योजना के तहत पर्यावरण प्रदूषण और ओजोन परत संरक्षण विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ।

पोस्टर प्रतियोगिता में जूली कुमारी ने प्रथम, रेणुका कुमारी ने द्वितीय और लकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
21वीं सदी के कौशल कार्यक्रम के अंतर्गत जूनियर और सीनियर वर्ग में तीन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में जूली कुमारी ने प्रथम, रेणुका कुमारी ने द्वितीय और लकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में काजल पटेल प्रथम, जशोदा कुमारी द्वितीय और लतिका कुंवर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में तुर्षा रावल, टिना कुमारी और जीनल रावल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया।

निबंध प्रतियोगिता में काजल पटेल प्रथम, जशोदा कुमारी द्वितीय और लतिका कुंवर तृतीय स्थान पर रहीं।
क्षेत्रीय वन अधिकारी रतन सिंह ने कार्यक्रम में ओजोन परत और पर्यावरण संरक्षण पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रतियोगिता के प्रभारी देवी लाल और सहायक प्रभारी कुसुम परमार, श्रृद्धा सिंदल, दिनेश कुमार सुथार, रमेश कुमार मेघवाल और भारती सुथार ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।

विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के वरिष्ठ व्याख्याता और शिक्षक गण भी उपस्थित रहे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments