![]()
धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के मालोनी खुर्द गांव में पार्वती नदी में मिला अज्ञात शव।
धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र के मालोनी खुर्द गांव में पार्वती नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने बुधवार सुबह नदी में तैरते शव को देखा और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से निकाला। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष आंकी गई है। शव करीब तीन से चार दिन पुराना लग रहा है।
पुलिस को शव से कोई पहचान पत्र या अन्य दस्तावेज नहीं मिले हैं। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर साझा की है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।
पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह दुर्घटना का मामला है या कोई अन्य कारण है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments