☜ Click Here to Star Rating



हनुमानगढ़ के गांव कमरानी में चोरी करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

हनुमानगढ़ के गांव कमरानी में एक निर्माणाधीन मकान से दो अलग-अलग रातों में चोरी की वारदात सामने आई है। टिब्बी पुलिस थाने में एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

.

मकान मालिक सहदेव सिंह ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को उनके निर्माणाधीन मकान से बर्तनों के दो कार्टून, एक नई साइकिल और गेहूं का एक थैला चोरी हुआ। दो दिन बाद 19 सितंबर को फिर चोरी हुई। इस बार चोर ताला तोड़कर घरेलू सामान, इलेक्ट्रिक कटर और गेहूं का एक थैला ले गए।

सहदेव सिंह ने मकान में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। फुटेज की जांच में शेरिया और सुनील (दोनों हंसराज के पुत्र) तथा हंसला की पत्नी को पहचाना गया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने चोरी-डकैती का गिरोह बना रखा है। इनके खिलाफ हरियाणा में भी कई मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई प्रकाश चंद स्वामी कर रहे हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading