☜ Click Here to Star Rating



प्रतापगढ़ पुलिस ने एमडीएमए परिवहन मामले में वांछित आरोपी शेर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत की गई।

.

थानाधिकारी हथुनिया इन्द्रजीत परमार ने 4 अगस्त को थाना रंठाजना के प्रकरण संख्या 59/2024 में आरोपी को गिरफ्तार किया। यह मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22, 29 के तहत दर्ज है।

घटना 11 मई 2024 की है। उस दिन थानाधिकारी रठांजना दीपक कुमार ने गश्त के दौरान प्रतापगढ़-नीमच रोड पर हनुमान मंदिर के पास से दो आरोपियों को पकड़ा था। पिकअप चालक समीर कुरैशी और इमरान खान के पास से 8 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ था। दोनों नीमच सिटी के निवासी हैं।

अनुसंधान के दौरान इस मामले में सलमान उर्फ सम्मु खान पठान को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। अब शेर मोहम्मद पिता इरफान अहमद कुरैशी (37) को प्रोडक्शन वारंट के जरिए सब जेल जावरा से लाकर गिरफ्तार किया गया है।

शेर मोहम्मद कुडाचुरपुरा ताल नाका जावरा का रहने वाला है। वर्तमान में वह फकीर मोहल्ला जावरा, रतलाम में रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading