☜ Click Here to Star Rating



श्रीगंगानगर के सादुलशहर कस्बे में किराने की दुकान से 70 हजार लेकर फरार हुए चोर।

श्रीगंगानगर के सादुलशहर कस्बे में मंगलवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात हुई। बाजार में स्थित परमानंद नरेश कुमार नामक किराना दुकान पर दो युवक ग्राहक बनकर पहुंचे। उन्होंने साबुन की पेटी दिखाने की बात कहकर दुकानदार को उलझाए रखा। इसी दौरान गल्ले में रखी

.

मौका देखकर नोटों की गड्डी की पार

वारदात सुबह करीब सवा आठ बजे हुई। दोनों युवक बाइक पर आए थे और खुद को ग्राहक बताया। दुकानदार सुमेद कुमार जैसे ही भीतर जाकर साबुन की पेटी लाने गए, एक युवक ने मौका देखकर गल्ले से नोटों की गड्डी निकाल ली। इसके बाद दोनों युवक बाइक लेकर तेजी से मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

घटना की सूचना मिलते ही सादुलशहर थाना प्रभारी सुमेरसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी बाइक सवार दिखाई दिए हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवा दी है।

व्यापारियों में आक्रोश

वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा की। विरोध स्वरूप उन्होंने अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया। व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

थानाधिकारी सुमेर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद से ही पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की हैं। ये टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगालकर दोनों बाइक सवारों के आने और जाने के रास्तों की जांच कर रही हैं। थानाधिकारी खुद भी पंजाब बॉर्डर के पास फरार होने के संभावित रास्तों पर टीम के साथ तैनात हैं।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading