![]()
सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है। बारिश होने के आसार बने हुए है।
जिले में लगातार दूसरे दिन सोमवार को भी बादल छाए रहे। सुबह से ही कई जगह काले और हल्के बादल छाए हुए है। सुबह कई जगह बूंदाबांदी भी हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। अभी भी रविवार के मुकाबले सोमवार को बादल ज्यादा छाए हुए है। हवा भी मध्यम गति की चल रही है। इस
इसके चलते अधिकतम तापमान में आज भी गिरने के आसार बने हुए है। आज अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहे के आसार है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 घंटे में एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहा है।
उधर बीसलपुर बांध से भी 68 वें दिन भी पानी निकासी की जा रही है। अभी एक गेट नंबर 11 को आधा मीटर खोलकर प्रति सेकंड 3005 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। इसके गेट 24 जुलाई से खोल रखे हैं । अब तक इससे 122 टीएमसी से ज्यादा पानी की निकासी की जा चुकी है।
ज्ञात रहे कि इस साल रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई है।इस सीजन में अभी तक 1192.4 MM बारिश हो चुकी हैं। इसके चलते जेल के सभी जलस्रोत लबालब भरे हुए हैं। बारिश का दौर करीब दस दिन से थमा हुआ है और अब मानसून की विदाई हो गई है। इस बीच आज से एक बार मौसम बारिश होने जैसा हो गया है। हालांकि मौसम विभाग ने भी प्रदेश में 19 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसमें से टोंक जिला भी शामिल है। सुबह से ही रुक रुक कर कभी मध्यम गति की हवा चल रही है। कई काले तो कई हल्के बादल छाए हुए है। इससे मौसम सुहाना सा बना हुआ है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments