☜ Click Here to Star Rating



पाकिस्तान का हराकर भारत के एशिया कप जीतने पर झालावाड़ के युवाओं ने मनाया जश्न।

एशिया कप 2025 का फाइनल मैच भले ही दुबई में खेला गया हो, लेकिन उसका रोमांच और जश्न सीधे झालावाड़ की गलियों तक पहुंचा है। जैसे ही भारतीय टीम ने पाकिस्तान को धूल चटाकर ट्रॉफी अपने नाम की, तो झालावाड़ शहर की सड़कों पर मानो दिवाली से पहले ही रोशनी छा गई।

.

जैसे-जैसे भारत जीत के करीब पहुंचा, वैसे-वैसे युवाओं का जोश आसमान छूने लगा। इस दौरान जैसे ही तिलक वर्मा ने विजयी रन बनाए, सड़कों पर जश्न की सुनामी आ गई। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते युवा, मिठाइयों की बारिश और आसमान में चमकती आतिशबाज़ी के साथ हर तरफ सिर्फ भारत माता के जयकारे गूंजते रहे।

झालावाड़ शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने जीत का ऐसा जश्न मनाया जैसे कोई त्योहार हो। गांव-गांव में लोग ढोल लेकर सड़कों पर उतर आए, बच्चों ने तिरंगा थामे भारत माता की जय के नारे लगाए । बुजुर्गों ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की तरह क्रिकेट में भी पाकिस्तान का सफाया हुआ है, अब जहां भी मुकाबला होगा, नतीजा यही रहेगा।

दुबई के मैदान में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

तिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की आतिशी पारी और कुलदीप यादव की 4 विकेटों की घातक गेंदबाज़ी ने पाकिस्तान के सपनों को चकनाचूर कर दिया। भारत ने 147 रनों का लक्ष्य 19.4 ओवर में ही हासिल कर इतिहास रच दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading