☜ Click Here to Star Rating



सिरोही में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का होगा शुभारंभ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को इंदौर से स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ करेंगे। सिरोही जिला अस्पताल में वेबकास्ट के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ा जाएगा।

.

सिरोही जिला अस्पताल में प्रातः 11 बजे से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मेगा स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओटाराम देवासी मुख्य मेहमान होंगे। सांसद लुंबाराम चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विधायक समाराम गरासिया, विधायक मोतीराम कोली, जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित, भाजपा जिलाध्यक्ष रक्षा भंडारी और पूर्व विधायक जगसीराम कोली विशिष्ट मेहमान के रूप में मौजूद रहेंगे।

यह अभियान महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक बनाने का प्रयास है। अभियान के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को एक ही मंच पर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। किशोरी बालिकाओं में मासिक धर्म स्वच्छता और पोषण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

कई बीमारियों की होगी पहचान

इस अभियान में गर्भवती महिलाओं और शिशुओं की समग्र स्वास्थ्य देखभाल की जाएगी। महिलाओं में कैंसर, एनीमिया, सिकल सेल और टीबी जैसी बीमारियों की समय पर पहचान की जाएगी। जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। साथ ही रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। अभियान के दौरान माँ योजना और आयुष्मान भारत योजना से लोगों को जोड़ा जाएगा।

महिलाओं के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) सिरोही, डॉ. दिनेश खराड़ी ने कहा कि “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान महिलाओं के लिए संपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा कवच है। इसमें स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर भी जोर दिया गया है। महिलाएं अक्सर अपने परिवार का ध्यान रखते हुए स्वयं की सेहत की अनदेखी कर देती हैं। यह अभियान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाएगा और परिवार को सशक्त करेगा।”

उन्होंने बताया कि इसके लिए जिलेभर में विशेष चिकित्सा दल, नर्सिंग स्टाफ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अभियान से जिले में – • महिलाओं और किशोरियों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बढ़ेगी। • एनीमिया व कुपोषण दर में कमी आएगी। • गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर (MMR) और शिशु मृत्यु दर (IMR) में गिरावट होगी। • गंभीर रोगों की प्रारंभिक पहचान और समय पर इलाज संभव होगा। • महिलाओं का आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी बढ़ेगी।

जनभागीदारी का आह्वान

सीएमएचओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं अधिक से अधिक रक्तदान शिविर में भाग लेकर रक्तदान करें जिससे जरूरतमंद की जान बचाई जा सके। उन्होंने कहा: “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान सिर्फ महिलाओं का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का अभियान है। इसमें हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। यदि हम महिलाएं और माताओं को स्वस्थ बना देंगे तो आने वाली पीढ़ियां भी स्वस्थ और सक्षम होंगी।”



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading