☜ Click Here to Star Rating



पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का हिंडोली बायपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

हरियाणा भाजपा प्रभारी और राजस्थान के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया का हिंडोली बायपास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखलेश जैन और हिंडोली मंडल अध्यक्ष कल्याण सिंह सोलंकी ने स्वागत की अगुआई की।

.

पूनिया दो दिवसीय कोटा-बूंदी प्रवास पर हैं। वे तालेड़ा थाने में एक पुराने मामले में गवाही देने जाएंगे। यह मामला उस समय का है, जब वे प्रदेश अध्यक्ष थे। कोटा से जयपुर जाते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन पर पथराव किया था।

स्वागत के बाद पूनिया ने एक रेस्टोरेंट में कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इस दौरान भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल मौजूद थे। मंडल महामंत्री संजय बरमुंडा, सीपी गुंजल और जय सिंह हाड़ा भी उपस्थित थे। राजकुमार नामा, महेश सोनी और महेंद्र गहलोत ने भी शिरकत की। भाजयुमो से जिला महामंत्री संदीप यादव, जिला मंत्री दिनेश जैन और पिंटू नारेड़ा शामिल हुए। करण सिंह और लोकेश सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading