![]()
सायबर अपराधों पर अंकुश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने म्यूल अकाउंट (किराये पर दिए गए बैंक खातों) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में साइबर ठगी से जुड़ा 88 लाख
गिरफ्तार आरोपी की पहचान महेन्द्र वर्मा (21) पुत्र मोहनलाल वर्मा, निवासी वार्ड नं. 12, ईदगाह कॉलोनी थाना कोतवाली सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपना बैंक खाता अपने दोस्त शाहरुख खान को 5 हजार रुपए कमीशन पर सायबर अपराध की लेन-देन के लिए दिया था। आरोपी के खाते में करीब 84 लाख 88 हजार रुपए का अवैध लेन-देन पाया गया। साथ ही राष्ट्रीय सायबर पोर्टल 1930 पर इस खाते से जुड़ी 9 शिकायतें दर्ज पाई गईं।
डिजिटल अरेस्ट और रकम दुगना करने का देते थे झांसा
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी और उसके साथी आमजन को डिजिटल अरेस्ट, डमी टेक्स्ट मैसेज और इन्वेस्ट ट्रेडिंग जैसे झांसे में लेकर ठगी करते थे। ठगी की राशि आरोपी के खाते में डाली जाती थी, जिसमें से वह अपना कमीशन लेकर खाता उपलब्ध कराता था। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा के अनुसार आगामी समय में भी ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments