जिला अस्पताल डीग में पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर 17 सितंबर को पूरे भारत में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान का आयोजन किया गया। राजस्थान में इसका शुभारंभ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुआ।
जिला अस्पताल डीग में आयोजित शिविर में भरतपुर सांसद संजना जाटव, राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म, डीग-कुम्हेर विधायक शैलेष दिगंबर सिंह और जिला कलेक्टर उत्सव कौशल उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। इनमें महिला स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, बीपी, हीमोग्लोबिन और शुगर की जांच शामिल थी। विशेषज्ञों ने सर्वाइकल कैंसर और स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग भी की।

जिला अस्पताल डीग में आयोजित चिकित्सा शिविर में मौजूद डॉक्टर्स।
मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, आंख-नाक-गला की जांच की गई। आयुष्मान कार्ड वितरण और ई-केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और अंगदान के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया।
लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत दिव्यांगजन के लिए यूडीआई कार्ड बनाए गए। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जोखिम वाले समूह की स्क्रीनिंग की गई। सीबीनॉट जांच की गई और टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गईं। शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments