![]()
पुलिस मृतक का पोस्टमार्टम कार्यवाही करते हुए।
बांसवाड़ा जिले के दानपुर थाना क्षेत्र के सालरापाड़ा गांव में 18 साल युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एएसआई प्रेमपाल सिंह ने बताया की सालरापाड़ा निवासी मंगलू (18) पुत्र मांगुड़ा ने घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे 2 दि
15 सितंबर को घर निकला था
घटना की सूचना मिलते ही दानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार मंगलू (18) के भाई ने रिपोर्ट देकर बताया की वह 15 सितंबर शाम 7 बजे से घर से निकला था। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की
मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे घर के पास ही एक पेड़ पर उसका लटका हुआ शव मिला। पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। युवक के सुसाइड के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मंगलू खेती बाड़ी का काम करता था।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments