☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर के खेरमाल में चोरों ने सूने मकानों को बनाया निशाना।

डूंगरपुर के दोवड़ा थाना क्षेत्र के खेरमाल गांव में चोरों ने पुलिस की रात्रि गश्त को ठेंगा बताते हुए 5 सूने मकानों को अपना निशाना बनाया है। चोर इन 5 मकानों से करीब 15 लाख के सोने-चांदी के आभूषण और करीब 22 हजार की नगदी चुरा ले गए हैं। पीड़ित परिवार अहम

.

दोवड़ा थाना पुलिस के अनुसार खेरमाल गांव निवासी वालेंग पटेल, गोपाल पटेल, वालजी पटेल, रमेश पटेल और कांतिलाल पटेल के परिवार अहमदाबाद में रोजगार करते है। 15 सितंबर की रात्रि को चोरों ने इनके सूने मकानों को अपना निशाना बनाया।

चोरों ने रसोई की अलमारियों को भी खंगाला।

चोरों ने रसोई की अलमारियों को भी खंगाला।

सुबह वहां से गुजरने वाले लोगों ने मकानों के ताले टूटे देखे तो घटना की जानकारी पीड़ित परिवारों को दी। सूचना पर 16 सितंबर को पीड़ित परिवार अपने घर पहुंचे। जहां घरों में सामान बिखरा पड़ा था।

चोर 5 घरों से करीब डेढ़ किलो चांदी के आभूषण और करीब 10 तोला सोने के आभूषण चुरा ले गए है। जिनकी कीमत करीब 15 लाख रुपए की बताई जा रही है। इसके साथ ही 22 हजार की नगदी और अन्य घरेलू सामान भी चुरा ले गए।

पीड़ित परिवारों ने दोवड़ा थाना पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन डूंगरपुर जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों ने एसपी की ओर से जिले में अपराधों के नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विभिन्न ऑपरेशंस को ठेंगा सा बता दिया है। चोरी की बढ़ती वारदातों से आमजन में आक्रोश व्याप्त है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading