अजमेर जिले के तिलाना गांव में प्रतिमा खंडित करने के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंदिर में शराब पीकर आने पर पुजारी ने उसे टोका था। ये बात उसे नागवार गुजरी और वारदात की।
मामले को लेकर सरपंच कानाराम पुत्र रामचंद्र चौधरी ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि तिलाना गांव के सनोद मार्ग पर मंदिर है, जहां प्रतिमाएं स्थापित की हुई है। 19 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे ग्रामीण मंदिर में जल चढ़ाने पहुंचे। तब एक मूर्ति खंडित मिली। अन्य मूर्तियां भी कुछ खंडित थी।
थाना प्रभारी अशोक बिसु ने बताया- पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपी तिलाना निवासी धनराज (26) पुत्र राधाकिशन खारोल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बताया कि वह दिन में मंदिर गया था। तब पुजारी ने शराब को लेकर उसे टोका था। इस बात पर वह पुजारी से गुस्सा था। रात के समय शराब के नशे में फिर मंदिर पहुंचा और वारदात अंजाम दी।
(इनपुट-सुधीर मित्तल व रियाज अहमद)
……………..
पढें ये खबर भी…
CHC में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट और तोड़फोड़ पर हंगामा:स्टाफ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की, मरीज परेशान

बांदनवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) में नर्सिंग ऑफिसर से मारपीट कर तोड़फोड़ करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सीएचसी के स्टाफ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments