पाली के लाखोटिया के रंगमंच पर एक शाम लाखोटिया महादेव के नाम भजन संध्या आज सोमवार शाम को आयोजित होगी। इसको लेकर तैयारियों को पूरा करते हुए।
पाली में श्रावण के अंतिम सोमवार को आज पाली शहर के लखोटिया उद्यान के रंगमंच पर लखोटिया महादेव मेला मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में एक शाम लखोटिया महादेव के नाम भजन संध्या का आयोजन होगा। इस बार भजन संध्या के दौरान आयोजित प्रतियोगिता में देश भर से आने

भजन संध्या को लेकर लाखोटिया के रंगमंच को सजाया जा रहा।
निर्णायक मंडल के सदस्य पहले तीन स्थानों पर आने वाले भजन कलाकारों का चयन करेगी। सेवा समिति से जुड़े बाबूलाल बोराणा ने बताया कि भजन संध्या के दौरान सीनियर भजन कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से शहरवासियों का मन मोहेंगे। सेवा समिति से जुड़े राकेश भाटी ने बताया कि समिति से जुड़े सभी पदाधिकारी भजन संध्या की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे है। सोमवार शाम साढ़े सात बजे अतिथि दीप प्रज्जवलित करेंगे। उसके बाद भजन संध्या शुरू होगी। पहले तीन स्थानों पर आने वाले भजन कलाकारों को समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र और नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments