![]()
नागौर में साले की लव मैरिज से नाराज बहनोई ने घर में तोड़ फोड़ कर दी। इतना ही नहीं लड़की के घर की महिलाएं लाठियां लेकर पहुंची और तोड़फोड़ की।
मामला खींवसर थाना क्षेत्र के डेहरू गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे की है। सबूत मिटाने के लिए दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए और पथराव भी किया।
ये था पूरा मामला
खींवसर थाना क्षेत्र में डेहरू गांव में प्रेम विवाह से नाराज लड़की के परिवार की महिलाओं ने लड़के के जीजा के घर पर तोड़फोड़ की। महिलाएं हाथों में लाठियां लेकर पहुंचीं और जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित जीजा अपने घर के दरवाजे बंद कर परिवार के साथ घर में छुप गया। जीजा के घर में लगे CCTV में घटना कैद हो गई। महिलाओं की नजर CCTV कैमरों पर पड़ी तो उसे भी लाठी से तोड़ दिया। युवक के जीजा ने खींवसर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
डेहरू निवासी मनोहर ने बताया कि उसके घर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की। सबूत मिटाने के उद्देश्य से दुकान के बाहर लगे कैमरे को भी तोड़ दिया गया। पीड़ित ने बताया कि उसके घर पर पथराव किया गया। आरोपियों ने झूठे केस में फंसाने के लिए लाठियां देकर महिलाओं को आगे भेजा। CCTV में महिलाएं रास्ते पर आती हुईं और दुकान के आगे तोड़फोड़ करती कैमरे में नजर आ रही हैं।
पीड़ित बहनोई ने शिकायत में बताया कि महिलाओं ने लूटपाट और जान से मारने की नीयत से हमला किया। इस दौरान परिवार ने घर में दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई। इस दौरान ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर छुड़ाया तब तक आरोपी महिलाएं भाग गई। बताया जा रहा है की पीड़ित मनोहर के साले ने एक लड़की से भगाकर शादी कर ली। जिसके बाद शादी से नाराज लड़की के परिजनों ने मनोहर के घर पर हमला किया।
पीड़ित बोलो- झूठे केस में फंसाने के लिए महिलाओं को भेजा
पीड़ित ने बताया कि । सहदेवराम, रामनिवास, महेंद्र के पास पत्थर व कुल्हाड़ी तथा कृषि औजार थे। इन लोगों को कैमरा लगा होने की जानकारी होने के कारण कैमरे से छुपकर पहुंचे और तोड़फोड़ की, जबकि महिलाएं रास्ते पर आती हुई व दुकान के आगे तोड़फोड़ करती कैमरे में नजर आ रही है। शिकायत में बताया कि महिलाओं ने लूटपाट व जान से मारने की नीयत से हमला किया।
भंवरलाल लिंबा ने बताया कि इसको लेकर पुलिस को सूचना दी गई मगर पुलिस काफी देर बाद आई तथा देर शाम तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया। जिस मनोहर के घर पर लोग पहुंचे, उनके समाज से एक लड़की को मनोहर का साला भगाकर ले गया तथा शादी रचा ली। परिजनों ने मनोहर के घर पर हमला किया। हैड कॉन्स्टेबल रामनिवास ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर पेश होने के लिए कहा गया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments