☜ Click Here to Star Rating



जयपुर की अशोक नगर थाना पुलिस ने सेंट्रल पार्क में महिला से लूट करने वाले बदमाश को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए गहने, मोबाइल और चोरी की गई बाइक-स्कूटी बरामद की है। पुलिस से बचने के लिए बदमाश नाले में कूद गया था। पैर टूटने के कारण

.

DCP (साउथ) राजर्षि राज ने बताया- सेंट्रल पार्क में महिला से लूट मामले में आरोपी सत्यम बहरुपिया उर्फ सुबान (26) पुत्र मोहन लाल निवासी द्वारकापुरी इंदौर मध्यप्रदेश को अरेस्ट किया गया है। वह पिछले काफी सालों से झालानी वाले की दरगाह के पास टोंक रोड पर खानाबदोश रहता है। 7 जुलाई की रात सेंट्रल पार्क में घूमने आई अनुराधा शर्मा से लूट की वारदात हुई थी। पीछे से बदमाश ने उनका गला दबाकर कुछ सुंघा दिया। बेहोश होने पर उनकी सोने की दो अंगूठियां व चांदी की अंगुठी लूट कर फरार हो गया था। पुलिस टीमें फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश में जुटी थी।

बाइक चोरी करने आया तो पकड़ा गया फुटेजों को खंगालने के साथ ही पुलिस लुटेरे की तलाश में दबिश दे रही थी। काफी प्रयासों के बाद भी बदमाश पुलिस के पकड़ में नहीं आ रहा था। सेंट्रल पार्क की पार्किंग में बाइक चोरी करने आने पर फुटेज के आधार पर संदिग्ध को धर-दबोचा। पूछताछ करने पर संदिग्ध बदमाश ने पिछले दिनों सेंट्रल पार्क में महिला से लूट सहित बाइक-स्कूटी चोरी की वारदात करना कबूल किया। पुलिस ने आरोपी सत्यम बहरुपिया को अरेस्ट किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला से लूटे गहने, चोरी की 3 बाइक-स्कूटी और राहगीरों से छीने 6 मोबाइल बरादम किए।

पुलिस से बचने में टूटी टांग SHO (अशोक नगर) किशन कुमार ने बताया- सेंट्रल पार्क में महिला से लूट की तस्दीक के दौरान आरोपी सत्यम को पुलिस अपने साथ लेकर गई। सेंट्रल पार्क की पार्किंग से टू-व्हीलर चोरी की वारदात बताने के दौरान आरोपी सत्यम पुलिस से छुड़ाकर बचने के लिए भागा। सेंट्रल पार्क से भागते हुए वह पार्क प्राइम के पास नाले में कूद गया। करीब 15 फीट ऊंची रोड से नाले में कूदने से आरोपी सत्यम का पैर टूट गया। पुलिस टीम ने भागने की कोशिश में नाले में कूदे बदमाश सत्यम को बाहर निकाला। पुलिस ने पैर में फ्रेक्चर होने पर इलाज करवाने के बाद उसे अरेस्ट कर लिया।

MP में लूट के मोबाइल था बेचता SHO किशन कुमार ने बताया- गिरफ्तार आरोपी सत्यम के खिलाफ जयपुर शहर में लूट व वाहन चोरी के करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। वह बाइक-स्कूटी चोरी कर राहगीरों से मोबाइल छीनने की वारदात करता था। चोरी की बाइक-स्कूटी को वह दूसरी जगह पार्किंग से चुराई बाइक-स्कूटी की जगह खड़ी कर देता था। जिससे चुराए गई स्कूटी-बाइक पुलिस पकड़ व ढूंढने में नहीं आती थी। राहगीरों से छीने मोबाइल की संख्या 50 से अधिक होने पर उन्हें मध्य प्रदेश (MP) में औने-पौने दामों में साइबर ठगी के लिए बेच आता था।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading