☜ Click Here to Star Rating



जोधपुर में शुक्रवार शाम को बारिश होने से सड़कों पर पानी भर गया।

उत्तर भारत में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का आज (शनिवार) से प्रदेश में असर दिखेगा। 18 जिलों में बारिश की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाने के साथ बारिश और आंधी चलने की संभावना है। इस सिस्टम क

.

उधर, जोधपुर, उदयपुर और नागौर में शुक्रवार शाम को कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हुई। उदयपुर और जोधपुर में अच्छी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया।

पिछले 24 घंटे में नागौर, प्रतापगढ़, राजसमंद, जोधपुर, बाड़मेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। नागौर जिले के खींवसर में 68MM, जायल में 40, डेगाना में 43, मेड़ता सिटी में 8, मोलासर में 9, चित्तौड़गढ़ के बैंगू में 17, राजसमंद के भीम में 3, राजसमंद शहर में 4, झालावाड़ के पचपहाड़ में 3MM बरसात दर्ज हुई। इनके अलावा जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, जैसलमेर के कुछ एरिया में भी देर रात बादल छाए और हल्की बारिश हुई।

तापमान में कमी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार हो रही बारिश के कारण इन दिनों तापमान में भी कमी दर्ज हो रही है। शुक्रवार को दिन का सबसे ज्यादा तापमान फलोदी में 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 35.6, बीकानेर में 36.7, जोधपुर में 35.6, जैसलमेर में 36.4, बाड़मेर में 35.4, चित्तौड़गढ़ में 34.9, उदयपुर में 33, कोटा में 33.3, सीकर में 32, पिलानी में 34.3, जयपुर में 31.9, अलवर में 34, अजमेर में 31.3, भीलवाड़ा में 33.2, नागौर में 34.1, हनुमानगढ़ में 34.6 और दौसा में 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

आज इन जिलों में बारिश की चेतावनी मौसम केन्द्र जयपुर ने 4 अक्टूबर को भरतपुर, धौलपुर, करौली, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, अजमेर, सिरोही, जालोर, राजसमंद, पाली, जोधपुर और बाड़मेर जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

5 अक्टूबर को भरतपुर, धौलपुर, करौली जिलों को छोड़कर शेष जिलों के लिए और 6 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

7 अक्टूबर को अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद, उदयपुर और सिरोही जिलों के लिए यलो अलर्ट है।

राजस्थान के प्रमुख शहरों का तापमान

शहरअधिकतमन्यूनतम
अजमेर31.322.8
भीलवाड़ा33.224
वनस्थली (टोंक)32.422.1
अलवर3424
जयपुर31.924.6
पिलानी
सीकर3222.8
कोटा33.325
चित्तौड़गढ़34.924.3
उदयपुर3323
बाड़मेर35.426
जैसलमेर36.426.8
जोधपुर35.626
बीकानेर36.726.6
चूरू35.625
गंगानगर36.825.9
नागौर34.124.6
बारां
हनुमानगढ़34.626.2
जालौर
सिरोही
करौली
दौसा33.324.5
प्रतापगढ़32.522.9
झुंझुनूं32.924.1
पाली32.721.7



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading