![]()
प्रवासी राजस्थानी मीट को लेकर सीएम ने ली बैठक
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सीएमओ में सूरत में होने वाली प्रवासी राजस्थानी मीट की तैयारियों को लेकर बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रवासी राजस्थानी मीट के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्रवासी राजस्थानी उद्यमियों एवं निवेशकों के साथ सेक्टर मीटिंग के लिए भी अधिकारियों को कहा। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास को मजबूत बनाने व गति देने के लिए प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन कर रही है। मीट से देश व विदेश में रह रहे प्रवासी राजस्थानियों का प्रदेश के विकास में योगदान तथा सांस्कृतिक व सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा मिलेगा। प्रवासी राजस्थानी मीट से प्रदेश में होटल, खनन, फार्मा सहित अन्य क्षेत्रों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। बैठक में सीएमओ, उद्योग व वाणिज्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री गुरुवार देर रात जयपुर जाते समय टोंक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अनुरोध पर रुके। नेशनल हाईवे कोटा-जयपुर मार्ग पर स्थित एक होटल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष ने 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। सीएम शर्मा ने कहा कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ऐसा न रहे कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों में लाभान्वित होने रह जाए।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments