![]()
जयपुर कमिश्नरेट के वैस्ट जिला पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत आज सुबह से ही 239 अपराधियों के सम्भावित ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान 58 पुलिस की टीमें बनाई गई। कई बदमाशों को उनके घर और अन्य ठिकानों से डिटेन कर पुलिस टीम थाने लेकर आई।
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से जारी आदेशों की पालना में वांछित अपराधियों एवं एरिया डोमिनेशन के संबंध में आज सघन चलाया गया। वैस्ट जिले की सभी पुलिस टीम इस अभियान का हिस्सा बनी,बदमाशों के ठिकानों और रहने की जगहों पर यह छापेमारी की गई। 19 थानों की 58 टीम बनाई गई जिस में 250 से अधिक पुलिसकर्मी और अधिकारी मौजूद थे। टीम ने इस दौरान 156 संदिग्धों को डिटेन कर गिरफ्तार किया,20 वारंटियो को पकड़ा गया आबकारी अधीनियम में 8 एफआईआर दर्ज कर 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आने वाले समय में भी यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
बदमाशों ने हर समय बना रहता है डर
डीसीपी वैस्ट हनुमान प्रसाद ने बताया कि इस तरह से सघन चैकिंग अभियान समय-समय पर चलाये जा रहे हैं। इस अभियान से बदमाशों में हमेशा डर बना रहता है इस लिए बदमाश अपराध करने से पहले 10 बार सोचता हैं। पुलिस आदतन अपराधियों के खिलाफ हर दिन कड़ी कार्रवाई कर रही हैं। एरिया डोमिनेशन चलाकर अपराधियों की कमर टूट जाती हैं। इस प्रकार बदमाशों के घरों में जाने से इलाके में उनकी छवी और अधिक खराब होती हैं। पुलिस टीम उनका जुलूस निकालती है तो बाजार में लोगों को हिम्मत मिलती है जिस से बदमाशों की शिकायत आमजन पुलिस से करने लगता हैं।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments