☜ Click Here to Star Rating


डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी वसुवा गांव में बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

डूंगरपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के महुड़ी वसुवा गांव में हैण्डपंप पर नहाने गए नन्हे-नन्हे बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में 5 बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चो को डूंगरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

.

कोतवाली थाना के महुड़ी वसुवा गांव निवासी पंकज (11), अर्चना (13), किंजल (4) और गंगा (2) नहाने के लिए गाaव के हैण्डपंप पर गए थे। हैण्डपंप के पास एक पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता लगा हुआ था। बच्चों के नहाते समय अचानक मधुमक्खियों ने बच्चो पर हमला कर दिया। बच्चे रोते हुए दौड़कर अपने घर की ओर भागे।

मधुमक्खियों के हमले में घायल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

मधुमक्खियों के हमले में घायल बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे परिजन।

इस दौरान मधुमक्खियां बच्चों के पीछे लगी रही और बच्चे घर पहुंचे तो वहां भी मधुमक्खियों ने उन्हें काटा। इससे बच्चों के शरीर पर कई जगह सूजन आ गई और घायल हो गए। जिसके बाद परिजन सभी बच्चो को लेकर डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचे और उन्हें भर्ती करवाया गया। फिलहाल बच्चो का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading