![]()
चौथ का बरवाड़ा उपखंड के सारसोप ग्राम पंचायत में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यहां पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लि
आत्महत्या की संभावना
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10 बजे ग्रामीण जब अपने पशु चराने वन क्षेत्र में पहुंचे, तो उन्होंने एक युवक को पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा तैयार किया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान महावीर मीणा उर्फ पिंटू मीणा (30) पुत्र गिर्राज मीना निवासी सारसोप के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित था और काफी समय से घर नहीं आया था। उसने परिजनों को बताया था कि वह जयपुर में काम कर रहा है।
शुरूआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा हुआ लग रहा है। पुलिस ने बताया कि शव रात के समय ही पेड़ से लटका हुआ था, और रात में हुई बारिश के कारण उसके कपड़े गीले मिले हैं। फिलहाल शव को शिवाड़ के सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments