![]()
धौलपुर में मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 4 अगस्त से 30 अगस्त तक ‘चिकित्सा दल आपके द्वार’ अभियान।
धौलपुर में मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण और रोकथाम के लिए 4 अगस्त से 30 अगस्त तक ‘चिकित्सा दल आपके द्वार’ अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज विभाग मिलकर काम करेंगे।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धर्मसिंह मीणा ने बताया कि मानसून के दौरान और बाद में मच्छरों की संख्या बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले बढ़ जाते हैं। अगस्त से नवंबर के बीच डेंगू के रोगियों की संख्या अधिक होती है। इसलिए इस अवधि में मच्छरों की ट्रांसमिशन शृंखला तोड़ना आवश्यक है। इसके लिए एंटी लार्वा और मच्छर रोधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. चेतराम मीणा ने बताया कि अभियान के तहत चिकित्सा विभाग और स्थानीय निकाय व पंचायती राज विभाग समन्वय से कार्य करेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आशा, एएनएम व सीएचओ की सर्वे टीम बनाई जाएगी। साथ ही एमपीडब्ल्यू, पीएचएम व एलएचवी और अन्य सुपरवाइजरी स्टाफ की निगरानी टीम नियुक्त की जाएगी।
ये टीमें घर-घर जाकर सोर्स रिडक्शन, एंटी लार्वल और एंटी एडल्ट गतिविधियां करेंगी। साथ ही जागरूकता फैलाने का काम भी करेंगी। बुखार के रोगियों की रक्त पट्टिकाएं बनाई जाएंगी। घर-घर बुखार के रोगियों का सर्वे किया जाएगा। एंटोमोलॉजिकल सर्वे के साथ नियमित मॉनिटरिंग भी होगी।
नगर निकाय से समन्वय स्थापित कर सेनेटरी इंस्पेक्टर्स को लार्वा डेमोस्ट्रेशन और एंटी लार्वल गतिविधियों के तरीके बताए जाएंगे। स्थानीय निकाय व पंचायती राज विभाग नालियों व गंदे पानी के स्रोतों में एमएलओ डलवाएगा। इसके अलावा सभी स्रोतों की सफाई, सड़क पर बने गड्ढों को भरना और गंदगी हटाने जैसे कार्य भी किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments