![]()
बंद पड़े बोरवेल को चालू करवाने की मांग काे लेकर हनुमानगढ़ के दो केएनजे क्षेत्र के लोगों ने नगर परिषद आयुक्त को सौंपा ज्ञापन।
हनुमानगढ़ के दो केएनजे क्षेत्र के निवासियों ने सोमवार को नगर परिषद आयुक्त को बंद पड़े बोरवेल को चालू करवाने की मांग का ज्ञापन सौंपा। रणवीर सिहाग ने बताया कि पहले दो केएनजे में ग्राम पंचायत थी, जिसे अब नगर परिषद में शामिल कर लिया गया है।
क्षेत्र में जोहड़ पायतन है जिसमें बारिश का पानी और पूरे गांव की नालियों का पानी जमा होता है। इस जोहड़ में दो बोरवेल लगे हुए हैं। अधिक बरसात के कारण ये बोरवेल बंद हो गए हैं। हाल ही में हुई तेज बारिश के बाद पूरा गांव पानी से भर गया है और नालियां ब्लॉक हो गई हैं।
गलियों में पानी जमा होने से लोगों का घरों से बाहर आना-जाना मुश्किल हो गया है। बाल वाहिनी भी घरों के आसपास नहीं पहुंच पा रही है। इससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
निवासियों ने मांग की है कि नगर परिषद सफाई कर्मचारी नियुक्त करे और बंद नालियों की सफाई करवाए। साथ ही बंद बोरवेल को जल्द चालू करवाया जाए ताकि मोहल्लेवासियों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
इस अवसर पर शीशपाल, रमेश, मंगतूराम, सुरेन्द्र कुमार, बग्गासिंह, सतनाम, लवली और राधेश्याम भी मौजूद थे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments