![]()
एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) की सूचना पर नागौर पुलिस ने जिला स्तरीय अभियान ऑपरेशन नीलकंठ के तहत एक खेत में छापा मार कर 1441 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त जब्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 16 लाख र
नागौर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया- नशे व मादक पदार्थों के खिलाफ नागौर जिला स्तर पर ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है। सूचना मिली कि भेड़ गांव का श्रवणराम विश्नोई (40) खेत में अवैध डोडा पोस्त छिपाए बैठा है। सूचना की पुष्टि होते ही स्थानीय पांचौड़ी थाना टीम को अवगत कराया गया। टीम ने आरोपी श्रवणराम के खेत पर छापा मारा। पुलिस ने वहां से 50 कट्टों में भरा 1441 किलो डोडा पोस्त बरामद किया और मौके से ही आरोपी श्रवण राम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
दूसरी कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए ऑपरेशन साइबर शील्ड चलाया जा रहा है। इसके तहत सदर थाना पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने दूसरों के बैंक खातों और एटीएम कार्ड होल्डर को कमीशन देकर ठगी करने के आरोप में कंकड़ाय निवासी मनीष व महिपाल जाट को गिरफ्तार किया है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments