![]()
मौसमी बीमारियों को लेकर आबूरोड और रेवदर ब्लॉक की मासिक समीक्षा बैठक हुई।
सिरोही जिले में मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में आबूरोड और रेवदर ब्लॉक की मासिक समीक्षा बैठक हुई।
बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। आरसीएचओ डॉ. रितेश सांखला ने मातृत्व और शिशु स्वास्थ्य योजनाओं पर रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी ने टीबी मुक्त भारत अभियान की प्रगति बताई।
डॉ. खराड़ी ने आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं को मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एंटी-लार्वा गतिविधियों में MLO और टेमेफॉस का नियमित प्रयोग किया जाए। घरों में रखे कंटेनर, टंकियां और कूलर समय-समय पर खाली किए जाएं।
अप्रैल 2025 से अब तक 18,835 मेडिकल टीमों ने 1,04,954 घरों का सर्वेक्षण किया। इस दौरान 318 घरों में लार्वा मिले। 1,77,780 कंटेनरों की जांच में 963 में लार्वा पाए गए। विभाग ने 87,872 कंटेनरों को उपचारित किया। 11,467 पात्रों में टेमिफॉस डाला गया और 1,758 स्थानों पर MLO का छिड़काव किया गया।
सीएमएचओ ने लाडो योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के तुरंत बाद महिलाओं का बैंक खाता खुलवाया जाए, जिससे प्रसव के समय योजना का लाभ मिल सके।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments