☜ Click Here to Star Rating



अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा को लेकर आज कोटा के जिला कलक्टर पीयूष समारिया ने शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान निरीक्षण में आईजी कोटा रेंज राजेन्द्र प्रसाद ग

.

अनंत चतुर्दशी शोभायात्रा मार्ग की रूट विजिट सूरजपोल गेट से शुरू हुई। वहां से मोखापाडा, कैथूनीपोल थाना, इंद्रा बाजार, सब्जी मंडी से होते हुए सभी अधिकारी रामपुरा बाजार होते हुए बारादरी तक पहुंचे। करीब 3.5 किमी के शोभायात्रा मार्ग की विजिट के दौरान जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों ने सड़क पर बने गढ्डे भरने, खुले नालों को ढकने, नीचे झूल रहे तारों को कसने, केबल के तारों को व्यवस्थित करने, रास्ते में पड़े मलबे, निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। रूट विजिट के दौरान साथ चल रहे शोभायात्रा आयोजन समिति के पदाधिकारियों से भी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने अखाड़ों के व्यायाम प्रदर्शन, स्टाल के बारे में जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने शोभायात्रा के मार्ग में आने वाली गलियों में पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने, सफाई एवं अवरोध हटाने के निर्देश नगर निगम अधिकारियों को दिए।

जर्जर भवनों की बैरिकेडिंग करें

कलेक्टर ने शोभायात्रा के मार्ग पर जर्जर भवनों को चिन्हित कर वहां बैरिकेडिंग करने एवं गार्ड लगाने को लेकर निर्देश दिए ताकि कोई शोभायात्रा के दौरान किसी प्रकार के हादसे की आशंका नहीं रहे।

ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर चर्चा

शोभायात्रा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर आईजी रेंज व पुलिस अधीक्षक कोटा शहर से चर्चा की। अधिकारियों ने आयोजन समिति के पदाधिकारियों के विभिन्न सुझावों को नोट करते हुए अगली रूट विजिट तक समस्त व्यवस्थाएं सुचारू करने का आश्वासन दिया।



Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Comments

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Sign In

Register

Reset Password

Please enter your username or email address, you will receive a link to create a new password via email.

Discover more from Kuchaman City Directory

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading