![]()
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया गया।
पाली में एक 35 साल का युवक नहाने के लिए तालाब में उतरा। लेकिन तैरना नहीं आने के चलते गहरे पानी में चला गया। जिससे डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से निकलवाया और पाली के बांगड़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया।
ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला
सदर थाना पुलिस के अनुसार पाली शहर के निकट स्थित गिरादड़ा गांव में बुधवार करीब चार बजे सूचना मिली की गिरादड़ा निवासी 35 साल का रमेश पुत्र दुर्गाराम वादी नहाने के लिए गांव के महादेव मंदिर के निकट स्थित तालाब में उतारा। लेकिन इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया। जिससे डूब गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को तालाब से निकाला।
जिसे बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की बॉडी हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाई। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments