![]()
हनुमानगढ़ के शहरी क्षेत्रों में तीन नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरू।
हनुमानगढ़ जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया है। जिले में तीन नए शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर की शुरुआत की गई है। ये केंद्र हनुमानगढ़ जंक्शन की कैनाल कॉलोनी, नोहर के साहवा रोड और भादरा के कुटिया रोड पर स्थापित किए गए हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा के अनुसार, प्रत्येक केंद्र में एक एमबीबीएस डॉक्टर सहित सात स्वास्थ्यकर्मी तैनात किए गए हैं। इन केंद्रों पर बीपी, शुगर समेत आठ प्रकार की जांचें की जाएंगी। साथ ही पीएचसी स्तर की सभी दवाएं भी उपलब्ध होंगी।
इससे पहले जिले में सात अन्य स्थानों पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जा चुके हैं। ये स्थान हैं – नोहर का सरदारपुरा बास और नेहरु नगर, हनुमानगढ़ टाउन का सूर्यनगर, शीला पीर के पीछे, जंक्शन की सिविल लाइंस, खुंजा और रावतसर का वार्ड नंबर 5।
इन केंद्रों की स्थापना से सीएचसी और जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव कम होगा। वायरल बुखार, जुकाम जैसी सामान्य बीमारियों का इलाज और बच्चों का टीकाकरण अब लोगों के घर के पास ही हो सकेगा। आवश्यकता पड़ने पर इन केंद्रों को अतिरिक्त स्टाफ और उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस साल जिले में शुरू होंगे 6 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया इस वर्ष जिले में 6 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे। इसके लिए कार्यवाही शुरु कर दी गई है। डॉ. शर्मा ने बताया कि भादरा में दो एवं टिब्बी, संगरिया, पीलीबंगा एवं रावतसर में एक-एक शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर शुरु किए जाएंगे।
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments