कोटपूतली के राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक स्कूल में गुरुवार को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बांसवाड़ा से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्म
कोटपूतली विधायक हंसराज पटेल और जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी ने नव नियुक्त कर्मियों को वेलकम किट देकर बधाई दी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक और कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. रामनिवास ठेकला ने कार्यक्रम का विवरण दिया।

विभिन्न विभागों में नई नियुक्तियां इस प्रकार रहीं – कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग में 29 कनिष्ठ अनुदेशक और 2 छात्रावास अधीक्षक, सार्वजनिक निर्माण विभाग में 15 कर्मी, आरपीएससी ग्रेड-2 में 13, शिक्षा विभाग में 4 और कृषि विभाग में 1 कर्मी शामिल हैं।
कार्यक्रम में एडीएम ओमप्रकाश सहारण, डीएसओ शशि शेखर शर्मा, सीएमएचओ डॉ. आशीष सिंह शेखावत, बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता, एसीपी सुनील मीणा और कृषि अधिकारी रामजीलाल यादव उपस्थित रहे। मंच संचालन चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी रविकांत जांगिड़ ने किया।
देखें कार्यक्रम से जुड़े PHOTOS



Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments