![]()
भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक और एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती गुरुवार को सादगी व श्रद्धा के साथ मनाई जा रही है। उनके जीवन के कई प्रसंग आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके वि
उनका “अंत्योदय” का विचार आज भी देश की नीतियों का मार्गदर्शन कर रहा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, देहात अध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया, ओबीसी प्रदेश अध्यक्ष चंपालाल गैदर, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, अखिलेश प्रताप सिंह, जितेंद्र राजवी, ओम सोनगरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर अपने विचार रखे। मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि मंच संचालन श्याम सिंह हाड़ला ने किया।
जयंती कार्यक्रम में ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चारण, जिला महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, किशन मोदी, जिला मंत्री धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, तरुण स्वामी, रामचंद्र सोनी, चंद्रप्रकाश गहलोत, तरुण स्वामी, चंद्रशेखर शर्मा, सुशील आचार्य, राम कुमार व्यास, प्रकाश मेघवाल, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, आशा आचार्य, दिनेश चौहान आदि मौजूद रहे।
भाजपा नयाशहर मंडल ने अंत्योदय दिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया
भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मंडल ने सेवा पखवाड़े के अंतर्गत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस अंत्योदय दिवस को विभिन्न सेवा कार्यों के साथ यादगार बना दिया।
मंडल कार्यक्रम के संयोजक एवं महामंत्री सुनील जोशी ने बताया कि सेवा कार्यों की शुरुआत एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत राजीव मार्ग स्थित शार्दुल स्कूल भ्रमण पथ पर 22 पौधे रोपित कर की गई तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। मंडल महामंत्री लोकेश हेमकार ने बताया कि आज पंडित उपाध्याय के जन्मदिवस पर मंडल के लगभग सभी बूथों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई तथा उनके जीवन चरित्र पर गोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिलामंत्री रामचंद्र सोनी, कुन्दन सोनी, गोविंद कच्छावा, संतोष आचार्य एवं खेमचंद सोनी, अशोक माली, नरेंद्र भोजक, महेंद्र सोनी, दीपक सिंह दहिया, मुकेश नायक, पृथ्वी नायक, विक्की भार्गव, टीकमचंद सोनी, जुगल चांवरिया, मदन सिंह चौहान, रवि भार्गव, मनोज शर्मा, सुनील भामा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Related
Discover more from Kuchaman City Directory
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Comments